उमरिया : मध्य प्रदेश के उमरिया में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते दो युवको की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से काम करने ताला जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा उमरिया जिले में ताला-मानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह सरमनिया मोड़ के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
दोनों गाड़ी बुरी तरह से हुए क्षतिग्रस्त
यह पूरी घटना मानपुर-ताला सड़क मार्ग पर स्थित ज्वालामुखी मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि समेत रहते राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाय। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाएं लापरवाही के आरोप
वही घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर एम्बुलेंस और बेहतर उपचार मिलता तो शायद दोनों बच जाते। वही घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। इस दुखद हादसे में हैदर खान और अनिल रजक की मौत हो गई।