मेष राशि: घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की सुख सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
वृष राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मन प्रसन्न तो रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें।
मिथुन राशि: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि: नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।
कन्या राशि: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
तुला राशि: मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
वृश्चिक राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
धनु राशि: कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी।क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
मकर राशि: बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि: धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परन्तु आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे।
मीन राशि: परिश्रम अधिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कर्मक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।