होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Delhi Metro Alert: CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की नई एडवाइजरी

Delhi Metro Alert: CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की नई एडवाइजरी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को भी सेंट्रल दिल्ली के 17 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक लागू रहेगी। DMRC के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर यह निर्णय लिया गया है ताकि जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

इन स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा

यात्रियों को राहत देते हुए DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि इन स्टेशनों पर यात्री न तो प्रवेश कर सकेंगे और न ही बाहर निकल सकेंगे।

ये 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

DMRC द्वारा जारी सूची के अनुसार शुक्रवार को लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान सहित इन सभी स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे, इन स्टेशनों पर किसी भी यात्री को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी।

यात्रियों की बढ़ीं परेशानियां

मेट्रो स्टेशनों के बंद होने और सेंट्रल दिल्ली में कई स्थानों पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाए जाने के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में 40 से 45 मिनट अधिक समय लग रहा है। बसों, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने से भीड़भाड़ की स्थिति बनी हुई है।

जंतर-मंतर पर जारी है प्रदर्शन

नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद की ओर मार्च और घेराव की कोशिशों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।


संबंधित समाचार