होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

घटारानी में भीषण आग से 16 दुकानें जलकर खाक: लाखों का सामान राख, पानी की कमी से नहीं पाया जा सका काबू...

घटारानी में भीषण आग से 16 दुकानें जलकर खाक: लाखों का सामान राख, पानी की कमी से नहीं पाया जा सका काबू...

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल घटारानी में शनिवार देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई। रात करीब 2 बजे लगी इस आग ने नियमित बाजार की 16 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रात 2 बजे लगी आग, तेज धमाकों से मिली जानकारी:

बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे मंदिर के पुजारी धनसिंग ध्रुव को अचानक कुछ फटने जैसी आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और दुकानदारों को इसकी सूचना दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और कई दुकानें इसकी चपेट में आ चुकी थीं।

पानी की कमी के कारण नहीं बुझ सकी आग:

आग बुझाने के लिए ग्रामीण और दुकानदार बर्तनों में पानी भरकर मौके पर पहुंचे, लेकिन घटारानी परिसर में पानी की भारी किल्लत के कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते 16 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि यदि परिसर में पानी की पर्याप्त व्यवस्था होती, तो आग से इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।

15 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान:

आगजनी की इस घटना में दुकानदारों का करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब 3 बजे तक अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दुकानों में रखा अधिकांश सामान राख में बदल चुका था।

शरारती तत्वों पर जताई जा रही आशंका:

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की वजह किसी शरारती तत्व की हरकत या महुआ बीनने वालों द्वारा लगाई गई आग भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आग से प्रभावित दुकानदार:

इस आगजनी में कई दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित दुकानदारों में भीखम साहू (जमाही), राजेंद्र ध्रुव (जमाही), सुनिता देवांगन (चरौदा), मनोज यादव (फुलझर), लीला राम गंधर्व (फुलझर), खेमन ध्रुव (फुलझर), रामकुमार यादव (जमाही), मदन ध्रुव (फुलझर), महेंद्र साहू (फुलझर), नोहर (धनसिंग), पूनम साहू (मुरमुरा) और खेलावन ध्रुव (टेमन चरौद) शामिल हैं।


संबंधित समाचार