होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gurkirat Singh Manocha : कनाडा में उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा की हत्या

Gurkirat Singh Manocha : कनाडा में उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा की हत्या

Gurkirat Singh Manocha : उज्जैन के एक युवक की कनाडा में हत्या किए जाने की खबर ने परिवार समेत लोगों को झांखोर कर रख दिया है। उज्जैन निवासी गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च 2026 को फोर्ट सेंट जॉन में हमले के दौरान मौत हो गई। गुरकीरत सवा साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे।

पढ़ाई के लिए गए थे कनाडा

जानकारी के अनुसार गुरकीरत सिंह मनोचा Northern Lights College में Business Management – Post-Degree Diploma Program की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के साथ वे वहीं रहकर अपने भविष्य की तैयारी कर रहे थे।

विवाद के दौरान हुआ हमला

बताया जा रहा है कि 14 मार्च को कुछ युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान गुरकीरत पर हमला किया गया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी कनाडा में रह रहे उनके एक मित्र ने देर रात उनके भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा को फोन पर दी।

परिवार पर टूटा पहाड़

गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह मनोचा उज्जैन के C-86 पार्श्वनाथ सिटी क्षेत्र में रहते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। 

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

परिवार ने इस दुखद घटना की जानकारी सीएम मोहन यादव को भी दी है। सीएम मोहन ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

कनाडा पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हमले के कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी। 


संबंधित समाचार