होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DHAR NEWS : धार हादसे में 16 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 15 घायल, PM मोदी और CM ने जताया दुख

DHAR NEWS : धार हादसे में 16 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 15 घायल, PM मोदी और CM ने जताया दुख

धार : मध्य प्रदेश के धार में बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15 लोग अब भी घायल है। सभी लोग मजदूरी कर पिकअप वाहन से घर जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में  पीएम मोदी और सीएम मोहन ने दुख जताते हुए पीड़िता परिवारों को मुआवजे देने का ऐलान किया है।

मृतकों के परिजनों को PMNRF से  मिलेंगे 2 लाख 

इस दुखद हादसे में सीएम मोहन ने पीड़ित परिवारों को 4 लाख रूपए की सहायता के साथ ही गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। तो वही पीएम ने मृतकों के घरवालों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। 

हादस में 6 बच्चों की हुई मौत

यह हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 50 मजदूर सवार थे। जिनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 8 महिलाएं, दो पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं, तो वही 15 लोग बुरी तरह घायल है। जिनका इलाज जारी हैं. हादसा रात करीब 8:30 बजे चिकलिया स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।

गुरुवार को हुआ अंतिम संस्कार

बता दें कि इस दुखद हादसे में नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों ने जान गवां दी। सभी का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह अलग-अलग श्मशान घाट पर किया गया।


संबंधित समाचार