होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

16 January Rashifal: धनु सहित इन राशियों को गजकेसरी योग से तीर्थदर्शन का मिलेगा सौभाग्य...

16 January Rashifal: धनु सहित इन राशियों को गजकेसरी योग से तीर्थदर्शन का मिलेगा सौभाग्य...

मेष राशि: आज किसी पुराने मित्र का सहयोग मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन शांत रहेगा। हालांकि पढ़ाई से जुड़े मामलों में थोड़ी बाधा आ सकती है।

वृष राशि: अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य से धन लाभ के योग हैं। नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें।

मिथुन राशि: चिकित्सा और घर की मरम्मत पर खर्च बढ़ सकता है। वाणी में कठोरता रहेगी, लेकिन आपके शब्दों का प्रभाव समाज में दिखेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि: मन में असंतोष और निराशा रह सकती है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मित्रों की मदद से नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी के योग हैं।

सिंह राशि: धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर-परिवार से जुड़ा सुख मिलेगा और नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।

कन्या राशि: सरकारी या प्रशासनिक सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन धैर्य की कमी महसूस हो सकती है।

तुला राशि: बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर से जुड़ा सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि: शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से रोजगार और व्यापार में मजबूती आएगी।

धनु राशि: वाणी में मधुरता रहेगी। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि: पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि: परिवार के साथ धार्मिक या तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है।


संबंधित समाचार