होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बिलासपुर ने रचा इतिहास: 1500 बाल स्वामी विवेकानंदों ने ली नशामुक्ति की शपथ, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड...

बिलासपुर ने रचा इतिहास: 1500 बाल स्वामी विवेकानंदों ने ली नशामुक्ति की शपथ, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड...

बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर बिलासपुर शहर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

डिप्टी सीएम साव को मिला प्रमाण पत्र:

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन में 1500 बाल स्वामी विवेकानंदों ने पूर्ण वंदेमातरम का सामूहिक गायन भी किया। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

नशामुक्त भारत का लिया संकल्प:

इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बच्चों को न केवल नशामुक्ति की शपथ दिलाई, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाते हैं और भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक हैं।

स्वामी विवेकानंद रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र:

पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5625 फीट लंबी स्वामी विवेकानंद की रंगोली बनाई गई, जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रंगोली बताई जा रही है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन:

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ स्वामी विवेकानंद उद्यान में लगी स्वामीजी के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए भी खुली रहेगी।

भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब:

स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस ग्राउंड से स्वामी विवेकानंद उद्यान तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 1500 बाल विवेकानंदों सहित हजारों लोगों ने भाग लिया और मजबूत व समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, दीपक सिंह, सहित शिक्षकगण, प्राचार्य, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार