होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

13 January Rashifal: सुनफा योग से मकर सहित इन राशियों को आर्थिक सफलता, जानें आज का राशिफल...

13 January Rashifal: सुनफा योग से मकर सहित इन राशियों को आर्थिक सफलता, जानें आज का राशिफल...

मेष राशि: माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। रहन-सहन में कुछ असुविधा हो सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा करेंगे।

वृष राशि: नौकरी में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि: आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा।  

कर्क राशि: किसी मित्र की मदद से रोजगार या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। क्रोध और आवेश से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक समस्याएं थोड़ी चिंता का कारण बन सकती हैं।

सिंह राशि: परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। सामाजिक और पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से धन लाभ के योग हैं। यात्रा के संकेत भी मिल रहे हैं।

कन्या राशि: संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। नौकरी में उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, इसलिए संवाद में सावधानी रखें।

तुला राशि: नौकरी में कार्यक्षेत्र या जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है। वाणी में मधुरता रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कारोबार की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

वृश्चिक राशि: आज मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि: संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई में रुचि रहेगी और शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।  

मकर राशि: किसी भवन या संपत्ति से आय के नए स्रोत बन सकते हैं कारोबार में बदलाव के योग हैं। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: आय में वृद्धि होगी, अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लें। बौद्धिक कार्यों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि:  शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध से बचें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।


संबंधित समाचार