मेष राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, परन्तु परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृष राशि: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
मिथुन राशि: परिवार में सदभाव बनाये रखने के प्रयास करे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। अनावश्यक विवाद की स्थितियां बन सकती है।
कर्क राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति में निवेश के रास्ते खुलेंगे। लाभ के योग हैं।
सिंह राशि: आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
कन्या राशि: खर्चों में वृद्धि भी होगी। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। आय में वृद्धि भी होगी। व्यर्थ की चिंताओं से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
तुला राशि: कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी, परन्तु यथानुरूप लाभ के अवसर कम मिल सकते हैं। आशातीत सफलता मिलने के योग कम हैं।
वृश्चिक राशि: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
धनु राशि: व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
मकर राशि: कारोबार में कठिनाइयां तो आ सकती हैं, परन्तु किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है।
कुंभ राशि: नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि: लाभ के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा में वृद्धि हो सकती है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।