भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइमटेबल में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हिंदी समेत कई विषयों की परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 तक किया जाएगा। टाइमटेबल में हुए बदलाव से लाखों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
10वीं कक्षा में इन विषयों की बदली तारीख:
हिंदी विषय की परीक्षा अब 6 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
मराठी विषय की परीक्षा जो पहले 9 फरवरी को प्रस्तावित थी, अब 6 मार्च 2026 को होगी।
12वीं कक्षा में बदलाव:
हिंदी विषय की परीक्षा अब 7 फरवरी की बजाय 7 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का समय:
MPBSE के अनुसार, सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध:
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संशोधित टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया गया है, और विद्यार्थियों को उसी के अनुसार अपनी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।