भोपाल :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख को आगे बढ़ा दी है। पहले फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अप्रैल थी। जिसे आगे बढ़ाकर 4 मई 2026 कर दी गई है। मंडल ने यह फैसला छात्रों को राहत देने के लिए उठाया है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से उन छात्रों को सहूलियत मिलेगी। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया था।
आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगा
आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किए जा सकेंगे। जहां निर्धारित शुल्क जमा कर स्टूडेंट्स फॉर्म भर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
7 मई से शुरु होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, हायर सेकेंडरी (12वीं) की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 के बीच होगी। सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।
बोर्ड ने की पूरक परीक्षा प्रणाली समाप्त
बता दें कि इस साल से बोर्ड ने पूरक परीक्षा प्रणाली समाप्त कर ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू की है, जिसमें फेल और पास दोनों छात्र शामिल होकर अपना रिजल्ट अच्छा कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र के मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा में से जो भी बेहतर परिणाम होगा, वही अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा।