होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

10 September 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

10 September 2021 राशिफल: शुक्रवार का राशिफल (today Horoscope)

10 September 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...

मेष

वित्तीय स्तर पर आपकी स्थिति मजबूत होने के योग हैं। किराए के मकान में रहने वाले लोगों को घर का किराया बढ़ने से दिक्कत हो सकती है। यात्रा पर जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ

आप अपने संगठन में कुछ अलग रुतवा कायम करने में सफल हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में आपके सितारे बुलंद हो सकते हैं। होम लोन लेने से पहले अपनी स्थिति पर विचार कर लें। फिट रहने के लिए व्यायाम का सहारा ले सकते हैं।

मिथुन

किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। लोन की अंतिम किस्त चुकाकर मानसिक तौर पर राहत महसूस कर पाएंगे। पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। शुभअंक: 4

कर्क

वातावरण में उत्साह लाने के लिए आप अपने मित्रों को अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं। परिवार में किसी बच्चे की उपलब्धि के कारण गर्व महसूस कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अजनबियों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। नया घर ढूंढने में परेशानी हो सकती है।

सिंह

आपके दबंग स्वभाव को टीम के अंदर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आज परिवार के साथ वक्त गुजार सकते हैं। मकान का भाड़ा देने के लिए मकान मालिक आपको परेशान कर सकता है।

कन्या

मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पेंडिंग पड़े हुए किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त रह सकते हैं। संबंधों को पूर्वत बनाए रखने के लिए उधारी का पैसा लौटा दें।

तुला

किसी कारोबार के मामले में विदेश जा सकते हैं। किसी सरकारी कामकाज के मामले में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी बीमार बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार होने से प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

किसी पाॅलिसी के मेच्यौर होने पर पैसा मिल सकता है। असुरक्षा के वातावरण से बाहर निकलने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। लंबे समय बाद किसी पार्टी में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

परिवार के किसी बीमार सदस्य केे इलाज में कोई नया तरीका अपना सकते हैं। वित्तीय मामलों का सर्तकता से ध्यान रखें। पढ़ाई के क्षेत्र में अपने लक्ष्य पर फोकस करें। किसी परियोजन के कारण आपको पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है।

मकर

परिवार के संग घूमने जाना रोमांचक रहेगा। यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है। घर के लिए दिया गया आवेदन लकी ड्रा में आ सकता है।

कुंभ

किसी खास प्रदर्शन में भाग लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की तरक्की से खुश हो सकते हैं। उत्तर दिशा में की गई यात्रा लाभकारी होगी।

मीन

वर्तमान की स्थिति में आपको परिवार के मोरल सपोर्ट की जरुरत पड़ने वाली है। किसी मशहूर संस्थान में आपको एडमिशन मिल सकता है। किसी नए लोकेशन में पैर जमाने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

 


संबंधित समाचार