1 January Rashifal 2026: नए साल के पहले दिन रोहिणी नक्षत्र और लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग बन रहा है। मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से धन, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
मेष राशि: आज का दिन मनोरंजन और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा और आर्थिक लाभ की संभावना है।
वृषभ राशि: घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: माता-पिता का सहयोग मिलेगा और कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी और दिन मनोरंजन में बीतेगा।
कर्क राशि: दिन मनोरंजक रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।
सिंह राशि: नए साल का पहला दिन आपके लिए बेहद शुभ है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नया काम शुरू करने के योग हैं। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।
कन्या राशि: सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि: वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। तीर्थ यात्रा के योग हैं। वाहन सुख मिलने की भी संभावना है।
वृश्चिक राशि: दिन की शुरुआत ऊर्जा के साथ होगी। पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन विवाद से बचें।
धनु राशि: धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से सोचा हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि: दिन मिलाजुला रहेगा। अतिउत्साह में कोई जोखिम न लें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। मांस-मदिरा से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान में संयम रखें। जोखिम भरे निर्णयों से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा।
मीन राशि: धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी। पिता और वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आय के साथ-साथ खर्च भी बना रहेगा।