होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

2 January Rashifal: लक्ष्मी योग से मिथुन सहित इन राशियों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर...

2 January Rashifal: लक्ष्मी योग से मिथुन सहित इन राशियों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर...

मेष राशि: कारोबार में वृद्धि होने के आसार हैं साथ ही संगीत में रुचि बढ़ेगी। लेकिन आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज वाद-विवाद से थोड़ा दूर रहें।

वृष राशि: खर्चों की अधिकता रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

मिथुन राशि: आपके परिवार में आपसी वाद-विवाद से समस्याएं बढ़ेंगी। शैक्षिक कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं शिक्षा क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेशजाएंगे । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आज अधिक क्रोध करने से बचें। 

सिंह राशि: कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि: आज वस्त्रों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें, ऑफिस के कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि: लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक राशि: संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।

धनु राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि: आलस्य की अधिकता हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि: शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। अपने क्रोध पर संयम रखें,  ऑफिस के साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मीन राशि: किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


संबंधित समाचार