होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rewa Crime: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वाला युवक रीवा से गिरफ्तार

Rewa Crime: अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी करने वाला युवक रीवा से गिरफ्तार

Rewa Crime: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर, सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया है। यूपी एसटीएफ और रीवा पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यूपी एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ ले गई। 

रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा कल्याणपुर गांव का रहने वाले नागेश्वर सिंह बघेल ने, सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले को कानपुर की साइबर क्राइम पुलिस ने गंभीरता से लिया और तुरंत एक्शन में आ गई। 

युवक की तलाश शुरु की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम मध्य प्रदेश के रीवा पहुंची। वहां पनवार थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और यूपी एसटीएफ ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया और आरोपी नागेश्वर को उसके गांव से ही हिरासत में ले लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया है।


संबंधित समाचार