होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Mohan Yadav : क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी , पूजन-अर्चन कर सीएम मोहन ने माँ को चढ़ाई चुनरी 

CM Mohan Yadav : क्षिप्रा नदी में आस्था की डुबकी , पूजन-अर्चन कर सीएम मोहन ने माँ को चढ़ाई चुनरी 

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज चुनाव अभियान के दौरान उज्जैन की पुण्य सलिला क्षिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां क्षिप्रा का पूजन-अर्चन कर चुनरी चढ़ाई। साथ ही मुख्यमंत्री ने उन लोगों पर निशाना भी साधा जो लोग चुनावी राजनीति के लिए क्षिप्रा नदी के प्रदूषण का मुद्दा उठाकर मां क्षिप्रा पर सवाल उठा रहे हैं। 

स्नान के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, 'उज्जैन की पहचान मां क्षिप्रा से है, बाबा महाकाल की इस नगरी में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। मां शिप्रा के पावन तट पर हमारी परंपरा है कि स्नान के बाद यहाँ अपने तीर्थ की महत्ता बढ़ाएं। बड़ा दुख होता है कि कभी-कभी लोग मां क्षिप्रा पर प्रश्न करते है, हम सब जानते हैं कि यह मां का तट है, इसकी पवित्रता बना कर रखना चाहिए।'
 


संबंधित समाचार