होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RATLAM : गांववालों की हैवानियत ! आधी रात को महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, इस वजह से दी तालिबानी सजा, मामला दर्ज

RATLAM : गांववालों की हैवानियत ! आधी रात को महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, इस वजह से दी तालिबानी सजा, मामला दर्ज

रतलाम :मध्य प्रदेश के रतलाम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला के साथ कुछ ग्रामीणों ने निवस्त्र कर जमकर मारपीट की। महिला लगातार लोगों से  छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर, घटना की सूचना पर पीड़ित महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को छोड़वा कर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

 गांव से लड़कियों को भागने का आरोप 

बता दें कि यह पूरी घटना बसेड़ा क्षेत्र की है। जहां बीते दिन महिला के साथ हैवानियत की गई। महिला ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि एक विवाहिता समाजिक कार्यक्रम के बाद घर लौटी थी। इस दौरान करीब आधा दर्जन महिला-पुरुषों ने महिला के साथ हाथ पैर पकड़ कर गंभीर मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों का मानना है कि महिला ने गांव से लड़कियों को भगाया है। इस वजह से उन्होंने ये हैवानियत की। 

जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजू पुत्र माधु मीणा, माधु मीणा, बापू लाल, पारस मीणा और मदन, गुड्डी बाई, रुकमणी, शांति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन दिया है।  


संबंधित समाचार