होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

शिवराज सिंह चौहान : शिवराज केन्द्र में मंत्री बनेंगे या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानिए

शिवराज सिंह चौहान : शिवराज केन्द्र में मंत्री बनेंगे या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानिए

शिवराज सिंह चौहान : मध्यप्रदेश बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट विदिशा लोकसभा पर तीसरे चरण में मतदान हो चुका है। विदिशा लोकसभा से बीजेपी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। शिवराज सिंह इस सीट से कई बार सांसद रहे है। यही वो सीट है जहां से उन्होंने सीएम बनने तक का सफर तय किया था। अब वे केंन्द्र की राजनीति में कदम रखने वाले है?

लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद बीजेपी शिवराज सिंह को केंन्द्र में ले जाने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों पीएम मोदी ने भी एक जनसभा के दौरान संकेत देते हुए कहा था कि वे शिवराज सिंह को दिल्ली ले जा रहे है। ऐसे में विदिशा लोकसभा में मतदान के बाद अटकले लगाई जाने लगी है कि क्या शिवराज सिंह मोदी सरकार में मंत्री बनेंग या फिर बीजेपी उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएंगी? इन सभी सवालों के जबाव शिवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में दिए है। 

मंत्री बनेंगे या अध्यक्ष?

एक प्रमुख न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए शिवराज​ सिंह ने कहा है कि वह मंत्री बनेगे, क्या बनेंगे, उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलेगी, मुझे यह नहीं पता,  लेकिन जनता जरूर उन्हें सांसद बना रही है, और सांसद बनने के बाद वे अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श बनाएंगे। शिवराज से जब पूछा गया कि क्या वे मंत्री बनेंगे या पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो इसके जबाव में उन्होंने कहा की मेरी एक भूमिका पक्की है और वह है सांसद की। मैं क्षेत्र की जनता के लिए काम करूं, यह मेरा सपना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना मैने नहीं देखा है। यह पार्टी तय करती है। 


संबंधित समाचार