होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

bhopal weather update: दिन का पारा जहां 6 डिग्री तक गिरा, रात में 4 डिग्री तक कमी 

bhopal weather update: दिन का पारा जहां 6 डिग्री तक गिरा, रात में 4 डिग्री तक कमी 

भोपाल। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दो दिन से बदले मौसम से गर्मी में कमी महसूस की गई है। भोपाल, नर्मदापुरम और शिवपुरी सहित कुछ जिलों में को छोड़कर शेष पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में तेजी से गिरावट रही। बीते दो दिन के दौरान बादल, बौछारों और बूंदाबांदी के साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिरने से गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेशभर में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट रही है। दिन का पारा जहां 2 से 6 डिग्री तक गिरा, वहीं रात में 2 से 4 डिग्री तक कमी दर्ज की गई है। इससे गर्मी में कुछ कमी रही, लेकिन उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। ग्वालियर, रायसेन, जबलपुर, उमरिया में जहां 3 से 4 डिग्री तक गिरावट रही।

वहीं छिंदवाड़ा, मंडला और सिवनी में 4 से 6 डिग्री तक तापमान में कमी रही। इन शहरों में औसत पारा 39 डिग्री रहा। सबसे कम दिन का तापमान सिवनी में 30 डिग्री रहा, यह नॉर्मल से 10 डिग्री कम है। सबसे अधिक पारा टीकमगढ़, शिवपुरी में 43 डिग्री रहा। भोपाल में एक डिग्री की बढ़त के साथ तापमान फिर से 41.9 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम केंद्र के अनुसार अभी मौसम में बदलाव जारी रहेगा मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार प्रदेश के आसपास चार सिस्टम सक्रिय होने से अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

यहां लू का अलर्ट

मौसम केंद्र ने शुक्रवार को भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर गर्मी में तेजी से इजाफा होने का अनुमान है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, मंदसौर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर और मैहर जिलों ज्यादातर स्थानों पर गरज चमक के साथ बादल, बौछारों की उम्मीद है।
 
अभी चार सिस्टम से बदला रहेगा मौसम

शुक्ला के अनुसार वर्तमान एक डब्ल्यूडी सकुर्लेशन के रूप में सक्रिय है। साथ ही पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन भी बना है। वहीं, एक और साइक्लोनिक सकुर्लेशन मध्य महाराष्ट्र के ऊप्र बना है, यहां उत्तरी कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक तक एक ट्रफ भी बनी है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय है, जो पश्चिमी विदर्भ तक एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इन सभी चार सिस्टम के कारण मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव बना हुआ है, जो अगले दो से तीन दिन बना रहने का अनुमान है।

गुरुवार तक सीहोर, पठारी, मंदसौर, धार, दतिया, छतरपुर, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मैहर, उमरिया, शहडोल, सीधी, अनूपपुर जिलों में कहीं कहीं ओले गिरे हैं। शुक्रवार तक नर्मदापुरम, बैतूल और डिंडोरी जिले के साथ ही छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिले में कहीं कहीं बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां रात का पारा भी गिरा

बैतूल, इंदौर, उजजैन में 3 से 4 डिग्री तक रात का पारा गिरा। खजुराहो, सीधी, उमरिया, मलाजखंड में 2 डिग्री तक। राजगढ़, भोपाल, रायसेन, रतलाम सहित ज्यादातर जिलों में एक डिग्री तक गिरावट रही है।


संबंधित समाचार