होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Phase 3 Voting Live : मध्यप्रदेश लोकसभा के तीसरे चरण की 9 सीटों पर मतदान शुरू, लगी लंबी लाइने

MP Phase 3 Voting Live : मध्यप्रदेश लोकसभा के तीसरे चरण की 9 सीटों पर मतदान शुरू, लगी लंबी लाइने

MP LokSabha Election Phase 3 Voting Live : मध्यप्रदेश में आज लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश की सभी 9 सीटों के मतदान केंन्द्रों पर सुबह से ही लंबी लंबी कतारे दिखाई देने लगी है। प्रदेश की गुना,भिंड,मुरैना,ग्वालियर, सागर, बैतूल, भोपाल, विदिशा और राजगढ़ पर मतदान किया जा रहा है। तीसरे चरण के चुनाव में पूर्व सीएम शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से 6 बजे तक होगा।  

वीडी शर्मा ने डाला वोट

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह भोपाल के कोलार स्थित बूथ क्रमांक 223 पर पहुंचे और अपना वोट डाला। वीडी शर्मा ने सुबह 7 बजकर 10 मिनिट पर वोट डाला। वीडी शर्मा ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व पर वोट डालने की अपील की। वही राजगढ़ में सुबह से ही मतदान केंद्रों में कतारे लगने लगी। राजगढ़ रोडमल नागर मुहूर्त देखकर वोट करने निकले और संबंधित पोलिंग बूथ पर नागर ने अपना वोट डाला। इसके अलावा गुना लोकसभा के विधानसभा क्र.29 शासकीय माध्यमिक शाला भवन, में सुबह से ही मतदाताओं की लाइने लगने लगी। 

इन सीटों पर सभी की निगाहें

विदिशा लोकसभा 

विदिशा लोकसभा से भाजपा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वही कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा चुनावी मैदान में है। विदिशा लोकसभा शिवराज सिंह की पारंपरीक सीट रही है। वे यहां से कई बार सांसद रह चुके है। माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर जीत का रिकॉर्ड बना सकते है। 

राजगढ़ लोकसभा 

राजगढ़ लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस से चुनाव मैदान में है। यह सीट उनकी पारंपरिक सीट रही है। वे यहां से सांसद रह चुके है। जबकि राजगढ़ लोसकभा से भाजपा के दो बार के सांसद रोड़मल नागर चुनावी मैदान में फिर से है। दिग्विजय सिंह ने चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत की, तो वही नागर ने केंद्र से लेकर प्रदेश के नेताओं की सभाओं का सहारा लिया। 

गुना लोकसभा 

गुना लोकसभा सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रत्याशी है। जबकि कांग्रेस से यादवेंद्र सिंह मैदान में है। गुना लोकसभा सीट से सिंधिया पिछला चुनाव हार गए थे। सिंधिया गुना लोकसभो पहली बार भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे है। 

मतदान में की गड़बडी तो चलेगा घरों पर बुलडोजर, जेसीबी तैनात

मुरैना लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए मतदान में गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी दी है। मुरैना लोकसभा में मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस और एसएएफ के जवानों को तैनात किया गया है तो वही मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीन तैनात की हैं। मतदान के दौरान कोई भी अगर गड़बड़ी करता है तो प्रशासन उसके घर पर बुलडोजर चलाएगा। 

इस बात की जानकारी कलेक्टर अंकित अस्थाना और एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील और अति संवेदनशील 694 पोलिंग बूथों के आसपास इस बार जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है। जो व्यक्ति मतदान प्रक्रिया को बाधा उत्पन्न करेगा, उसके घर को जेसीबी की से ढहा दिया जाएगा। इसमें प्रशासन अवैध निर्माण के नियम का सहारा लेगा । इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर भी नजर रखी जाएगी, जो डरा- धमकाकर वोट डलवाने का काम करते हैं।


संबंधित समाचार