होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, IPL फाइनल में लगी चोट बनी वजह

विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, IPL फाइनल में लगी चोट बनी वजह

India vs Afghanistan ODI series: भारतीय टीम और अफगानिस्तान के खिलाफ इस महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इस सीरिज से पहले ही हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टीम इंडिया पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीरीज का पार्ट नहीं रहेंगे. हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 37 साल के कोहली ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया हैमिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके कारण उनकी फिटनेस पर असर पड़ा है। 

कोहली अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें इसी वजह से आराम देने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने पुष्टि की है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन रिकवरी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अफगानिस्तान सीरीज से उन्हें बाहर किया गया है।  उनकी स्थिति पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। 

IPL फाइनल में दिखी थी चोट

विराट कोहली शानदार फॉर्म में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाई है। उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। हालांकि,  वह मैच के आखिरी ओवरों में दौड़ते समय असहज नजर आए थे। जिसके बाद हुई मेडिकल जांच में हैमस्ट्रिंग इंजरी की पुष्टि हुई, जिस वजह से उन्हें आराम  करने की सलाह दी है।

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 16 मैचों में 675 रन बनाए थे। उनका  स्ट्राइक रेट 165.85  और औसत 56.25 रहा।  उन्होंने आरसीबी की जीत में पूरे सीजन में अहम भूमिका निभाई। लेकिन टीम इंडिया के लिए सीरीज से पहले कोहली की गैरमौजूदगी बड़ा झटका मानी जा रही है।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला
दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ
तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई


संबंधित समाचार