MP POLITICS: लक्षण सिंह के हमदर्द बने VD शर्मा, कहा - सच्चाई का आईना दिखाने वालो का यही होता है हाल.....

MP POLITICS: लक्षण सिंह के हमदर्द बने VD शर्मा, कहा - सच्चाई का आईना दिखाने वालो का यही होता है हाल.....

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व सीएम दिग्विजय सिह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। लक्षण सिंह पर यह कार्रवाई उनके बड़बोले पन की वजह से की गई। दरअसल, लक्षण सिंह किसी न किसी मुद्दे को लेकर कभी विपक्ष तो कभी खुद की पार्टी पर हमला बोल देते थे। इस वजह से पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। तो वही लक्षण सिंह पर हुई इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नेता वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में सत्य का आईना दिखाने वालो का यही हाल होता है। 

लक्ष्मण सिंह कांग्रेस को सत्य का आईना दिखाते रहते थे

एक कार्यक्रम में देवास पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से जब लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किये जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस संग़ठन का निर्णय है....इसमे मुझे कुछ कहने की जरूरत नही है।  लेकिन लक्ष्मण सिंह जी कभी कभी कांग्रेस को सत्य का आईना दिखाते रहते है, तो कांग्रेस में सत्य का आईना दिखाने वालो का क्या हाल होता है। ये मुझे लगता है, कि लोग जानते ही है, और शायद वही लक्ष्मण सिंह जी के साथ हुआ है। 

डिसिप्लिन सबके लिए है

इधर, लक्ष्मण सिंह को पार्टी से बाहर निकाले जाने की वजह बताते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जाएगी। यह एक संदेश है कि डिसिप्लिन सबके लिए है। अगर अगली बार किसी ने अनुशासनहीनता की तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। पार्टी ने लक्षण सिंह मामले में बहुत धीरज रखा था। 

प्राथमिक सदस्यता भी निरस्त

मुकेश नायक ने आगे कहा कि अनेकों बार लक्षण सिंह ने पार्टी को असहज कर देने वाला बयान दिया था। पिछले बार उन्होने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को आतंकवादियों के साथ खड़े होने वाला बयान दिया था। जिसे बर्दाश्त नहीं किया गया और उनको निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही प्राथमिक सदस्यता भी निरस्त कर दी गई है। 


संबंधित समाचार