होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

उज्जैन लोकसभा : जब घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकले कलेक्टर, जानिए क्यों?

उज्जैन लोकसभा : जब घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकले कलेक्टर, जानिए क्यों?

उज्जैन लोकसभा : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे होने के बाद अब चौथे और अंतिम चरण की बारी है। चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है। मतदान को लेकर उज्जैन प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। वही चुनाव आयोग और प्रशासन अधिक मतदान कराने का हर संभव प्रयास कर रहा है। बीते गुरूवार की रात मतदाताओं को भयमुक्त और स्वतंत्र होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी पुलिस बल के ​साथ उज्जैन शहर की सड़कों पर निकले।

इस दौरान सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी और पुलिस के जवान फ्लैग मार्च करते हुए शहर की सड़कों पर दिखाई दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने फ्लैग मार्च के दौरान मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। वही शहर एसपी ने निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी और भयमुक्त रूप से होकर मतदान करे, पुलिस की ओर से सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। फ्लैग मार्च के दौरान उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार घोड़े पर सवार दिखाई दिए। 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा के चुनाव चार चरणों में संपन्न होना है। जिनमें से तीन चरण पूरे हो चुके है। चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। चौथे चरण के रण में उज्जैन सीट पर भी चुनाव होना है। उज्जैन में बीजेपी ने भाजपा नेता अनिल फिरोजिया को प्रत्याशी बनाया है। वही कांग्रेस ने महेश परमार को चुनावी मैदान में उतारा है। 2018 के विधानसभा चुनावों में अनिल फिरोजिया कांग्रेस के महेश परमार से चुनाव हार गए थे, इसके बाद एक बार फिर दोनों लोकसभा के चुनावी मैदान में है। 


संबंधित समाचार