होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ग्वालियर लोकसभा : इंदौर के बाद चंबल में कांग्रेस को झटका, गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन

ग्वालियर लोकसभा : इंदौर के बाद चंबल में कांग्रेस को झटका, गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन

उदयवीर​ सिंह गुर्जर बीजेपी : मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को बड़े झटके लगते ही जा रहे है। बीते दो दिन पहले इंदौर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापिस लेकर कांग्रेस को झटका दे दिया। तो वही विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत और महापौर ने बीजेपी का दामन थाम लिया। और अब चंबल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ग्वालियर में बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी करते हुए पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर के बेटे उदयवीर सिंह गुर्जर ने बीजेपी का दामन थाम लिया। गुर्जर के साथ कई कांग्रेसियों ने बीजेपी का दामन थामा है। सभी को सीएम मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

टिकट नहीं मिलने से नाराज गुर्जर 

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर के बेटे उदयवीर सिंह गुर्जर कांग्रेस से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया, इसी को लेकर वे नाराज चल रहे थे। वे ग्वालियर लोकसभा से टिकट मांग रहे थे। उदयवीर सिंह को पूर्व नेताप्रतिपक्ष गोविंद सिंह का करीबी माना जाता है। 

ये नेता हुए बीजेपी में शामिल

उदयवीर​ सिंह गुर्जर 
पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी 
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आलमपुर रामकुमार त्रिपाठी 
शिव नारायण दुबे 

आपको बता दें कि ग्वालियर में सीएम मोहन यादव यादव समाज को साधने के लिए एक बैठक करने पहुंचे थे। सीए मोहन ने यादव समाज के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के जरिए साधने की कोशिश की। बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को रॉकेट बाते हुए कहा की यह वो रॉकेट हैं, जो हर बार लॉन्च किया जाता है, लेकिन गिर जाता है। 


संबंधित समाचार