होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : दुखद ! सीहोर में दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

SEHORE NEWS : दुखद ! सीहोर में दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

सीहोर :मध्य प्रदेश के सीहोर में दर्दनाक हादसे का शिकार होने के चलते दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पानी में नहाने के लिए मुरम खदान में गए थे। जहां गहराई में सामने नहीं वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के चलते गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पानी से भरे गड्ढे में नहा रहे थे दोनों

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे मुरम खदान में बने पानी से भरे गड्ढे में नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहराई में चले गए और डूब गए। हालांकि घटना की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में आष्टा के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. 

 घटना सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र की है 

पुलिस ने मृतकों की पहचान समर पुत्र जितेंद्र 12 वर्ष निवासी बापचा दोनिया तथा समर पिता संतोष लगभग 12 वर्ष निवासी बापचा के रूप में की हैं. वही दोनों बच्चों की मौत को लेकर परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र की है। 


संबंधित समाचार