होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत, चार घायल...

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत, चार घायल...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के कालीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक तालाब में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान:

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान भावेश नागे, शेखर नागे, मनीष नेवर के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घूमने निकले थे सात क्रिकेट खिलाड़ी:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालीपुर निवासी सात युवक, जो स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खिलाड़ी बताए जा रहे हैं, स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर देर रात घूमने निकले थे। घर लौटते समय अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो तेज गति से सीधे तालाब में जा गिरी।

चार घायलों का इलाज जारी:

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तालाब में गिरे वाहन से युवकों को बाहर निकाला गया। चार घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जगदलपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी:

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

इलाके में शोक की लहर:

इस हादसे के बाद कालीपुर सहित पूरे जगदलपुर शहर में शोक की लहर है। एक साथ तीन युवकों की असमय मौत से स्थानीय खेल जगत में भी गहरा दुख व्याप्त है।


संबंधित समाचार