होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : मोहर्रम के चलते शहर में आज ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट, सफर के लिए इन मार्गों का करें प्रयोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

BHOPAL NEWS : मोहर्रम के चलते शहर में आज ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट, सफर के लिए इन मार्गों का करें प्रयोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल : राजधानी भोपाल में शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक मातमी जुलूस श्रद्धा और अनुशासन के साथ निकाले जा रहे हैं। करबला की शहादत की याद में आयोजित इन जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर मातम और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों से ताजिए, बुर्राक, सवारियां और इस्लामी परचम के साथ जुलूस निकाले जा रहे है। जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर "या अली या हुसैन " के नारे लगा रहे है। इतना ही नहीं शहर में आज दोपहर 12 बजे से VIP रोड और पुराने शहर में ट्रैफिक रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है। 

इन मार्गो से निकाला जाएगा मुख्य जुलुस 

मुख्य जुलूस फतेहगढ़ से शुरू होकर मोती मस्जिद, इमामीगेट, पीरगेट, भवानी चौक, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल, कोहेफिजा और वीआईपी रोड होते हुए करबला पहुंचेगा। अन्य क्षेत्रों से निकलने वाले जुलूस भी पीरगेट में एकत्रित होकर मुख्य जुलूस में शामिल होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

शाम 6 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुराने शहर में शाम 6 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन कर सहयोग करें।

ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

यातायात पुलिस ने पुराने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। दोपहर बाद इमामीगेट से पीरगेट, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल, कोहेफिजा और करबला मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। भारत टॉकीज, अल्पना तिराहा, नादरा बस स्टैंड, शाहजहांनाबाद और भोपाल टॉकीज क्षेत्र में भी शाम से यातायात प्रभावित रहेगा।

भारी वाहनों पर रोक

पुराने शहर के भारत टॉकीज से करबला तक सभी प्रकार के भारी, मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही 24 से 26 जून तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लागू रहेगी।

इन रास्तों से करें यात्रा

  • राजा भोज हवाई अड्डे की ओर जाने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा, साक्षी ढाबा, नीलबड़, नाथूबरखेड़ा रोड, मुगलिया छाप, खजूरी सड़क और मुबारकपुर होकर जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, प्रभात स्क्वायर, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बाईपास, भानपुर, करोंद, नई जेल और गांधीनगर से गुजरने वाले मार्गों से हवाई अड्डे तक पहुंचा जा सकता है.
  • नए शहर से रेलवे स्टेशन तक यात्रा करने वाले यात्री प्रभात स्क्वायर, परिहार स्क्वायर, 80-फीट रोड और बजरिया टी-जंक्शन के माध्यम से मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

 


संबंधित समाचार