होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजगढ़ लोकसभा : यह मेरा आखिरी चुनाव है... दिग्विजय सिंह का इमोशनल कार्ड, किया वायरल

राजगढ़ लोकसभा : यह मेरा आखिरी चुनाव है... दिग्विजय सिंह का इमोशनल कार्ड, किया वायरल

राजगढ़ लोकसभा : मध्यप्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। चुनाव के आखिरी समय में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्वियज सिंह ने चुनाव प्रचार के साथ साथ इमोशनल कार्ड खेला है। राजगढ़ लोकसभा में एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें दिग्विजय सिंह कह रहे है कि उनका यह चुनाव आखिरी चुनाव है। वे 77 साल हे हो गए है। अब वे अगली बार चुनाव लड़ने की हालत में नहीं है। इस संदेश को पूरे राजगढ़ में वीडियो और ऑडियो के माध्यम से फैलाया जा रहा है। 

वीडियो में बोले राजा...

राजगढ़ लोकसभा में दिग्विजय सिंह का चुनावी अभियान अपने चरम पर है। चुनावी अभियान के अलावा उनकी इमोशनल वीडियो भी जनता तक पहुंचाया जा रहा है। वीडियो में दिग्विजय सिंह कह रहे है कि कांग्रेस को विजयी बनाओ ,राजा साहब का ये अंतिम चुनाव है। मोदी की गारंटी और चाइना की गारंटी के समान है। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता राजा सहाब की उम्र का हवाला देते हुए उनका यह चुनाव अंतिम चुनाव बोलकर वोट मांग रहे है। 

बेटे जयवर्द्धन सिंह बोले...

दिग्वियज सिंह के बेटे जयवर्द्धन सिंह भी अपने पिता को जीताने के लिए पसीना बहा रहे है। इसके अलावा उनके पोतो भी चुनाव प्रचार में देखने लगे है। बेटे जयवर्द्धन सिंह ने कहा है कि यह वही लोकसभा सीट है जहां से उनके पिता ने पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीते थे और इसी सीट से वह अपना अंतिम चुनाव लड़ रहे है, क्योंकि वे अब 77 साल के हो चुके हैं। जयवर्द्धन सिंह ने आगे कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता उन्हें चुनाव में विजयी बनाकर उन्हें विदाई देगी। 

नागर से जनता परेशान?

राजगढ़ लोकसभा से बीजेपी ने मौजूदा सांसद रोड़मल नगर पर भरोसा जताया है। ग्राउंड़ रिपोर्ट के मुताबिक राजगढ़ लोकसभा की जनता का कहना है कि रोड़मल नागर काफी समय से सांसद रहे, लेकिन क्षेत्र में विकास कुछ भी नहीं हुआ। क्षेत्र में नागर के प्रति नाराजगी देखी जाने लगी है। इसी के चलते सीएम मोहन यादव को राजगढ़ में भरे मंच पर लोगो से माफी मांगनी पड़ी। तो वही अमित शाह ने भी क्षेत्र के हालातों को देखते हुए मोर्चा संभाला। शाह ने एक चुनावी सभा में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह का जनाजा निकाले की बात कह डाली। 


संबंधित समाचार