होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

चोरों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े सुने घर 5 लाख 88 हजार का सोना एवं चांदी का आभूषण चोरी...

चोरों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े सुने घर 5 लाख 88 हजार का सोना एवं चांदी का आभूषण चोरी...

बसना: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के बसना के सोनी कालोनी में दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम  दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉ. श्रीकांत साहू के घर से 5 लाख 88 हजार का सोना एवं चांदी का आभूषण चोरी हो गया। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बसना के सोनी कालोनी में दिनदहाड़े चोरों की घटना  सीसीटीवी मे कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि नकाबपोश चोर  डॉ. श्रीकांत साहू के घर से 5 लाख 88 हजार का सोना एवं चांदी का आभूषण चोरी कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सभी परिवार अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ संकीर्तन में झगरेंडीह गए थे। चोरी की वारदात से कालोनी सहित पुरे नगर में दहशत का माहौल है। 

 

 


संबंधित समाचार