होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Crime : मतदान करने गए व्यक्ति के घर में चोरी, लौटे तो बिखरा पड़ा था सामान

MP Crime : मतदान करने गए व्यक्ति के घर में चोरी, लौटे तो बिखरा पड़ा था सामान

अशोकनगर। कई लोग अपने गांव को छोड़कर शहर में जा बसे हैं, इसके चलते कईयों को वोट डालने अपने गांव भी जाना पड़ता है। इसी प्रकार गांव गए एक व्यक्ति को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गांव गए एक व्यक्ति के घर को खाली देख चोरों ने उसके घर में धावा बोल दिया और कई सारे जेवरात, कैश लेकर फरार हो गए। आज सुबह जब उन्होंन अपने घर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले में पुलिस को सूचना दी जा चुकी है, जांच की जा रही है।

घर आए तो सब बिखरा 

जानकारी के मुताबिक मामला अशोकनगर के वार्ड क्रमांक 20 स्वामी जी की बगिया का है। यहां एक व्यक्ति किराए से मकान लेकर रहा करता था। जिसका नाम रणवीर सिंह लोधी बताया जा रहा है। वह वोट डालने के लिए अपने गांव ढाकोनी गया था। आज सुबह जब रणवीर अपने घर लौटे तो देखा की उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब वे अंदर गए तो देखा कि सारा सामान भी बिखरा पड़ा था, उनके अलमारी के लॉकर भी टूटे हुए थे। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस को चोरी की शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में उनके घर से कैश के साथ कई गहनों की भी चोरी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट के साथ सभी प्रकार के साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। साथ ही इस मामले में डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। मामले की जांच तेजी से जारी है। 
 


संबंधित समाचार