जमीन हड़पने और धर्मांतरण से चिंतित प्रदेश के मठ व मंदिर, मिलकर बनाएंगे महाट्रस्ट

जमीन हड़पने और धर्मांतरण से चिंतित प्रदेश के मठ व मंदिर, मिलकर बनाएंगे महाट्रस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में  प्रोजेक्ट भारतमाला में हुई गड़बड़ियों में अफसरों और  रसूखदारों  ने मंदिर को भी नहीं बख्शा। फर्जी ढंग से जैतूसाव मठ की जमीन मुआवजा ले लिया गया।  प्रदेश के सभी मंदिरों और मठों ने  इस घटना से सबक लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेशभर के मंदिर मिलकर महाट्रस्ट बनाएंगे। आपको बात दे की जैतूसाव मठ की जमीन भारतमाला प्रोजेक्ट में  भी आई थी।


प्रदेश के सभी मंदिर और ट्रस्ट को मिलाकर बनेगा महाट्रस्ट : 

ट्रस्ट को जमीन के बदले मुआवजा दिया जाना था, लेकिन रसूखदारों की साजिश से फर्जी लोगों ने मुआवजा हड़प लिया। आरोपी पकड़े गए है , लेकिन अब तक ट्रस्ट को राशि वापस नहीं मिली । प्रदेशभर के मठ मंदिर जैतूसाव मठ की जमीन के साथ बंदरबांट की घटना से परेशान हो गए हैं | इस घटना को देखते हुए अब प्रदेश के सभी मंदिर, मठ,और ट्रस्ट मिलकर महाट्रस्ट बनाने जा रहे हैं।

धर्मांतरण के खिलाफ चलाएंगे अभियान: 

 महाट्रस्ट प्रभावी कदम धर्मांतरण के खिलाफ भी उठाएगा जसमे जागरुकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। जून के अंतिम हफ्ते में महाट्रस्ट द्वारा रायपुर में भव्य प्रदर्शन करने की तैयारी है। महीने  के अंत तक मंदिर से जुड़े सभी साधु-संतों के साथ ही पूरे देश के हजार साधु व नागा साधु रायपुर में एकत्रित होंगे। उनकी उपस्थिति को लेकर  संगठन के पदाधिकारियों ने घोषणा कर राजस्व अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इसके अलवा  संस्कृत पाठशाला, वेदशाला  संचालन के लिए महाट्रस्ट मंदिरों के माध्यम से   मदद करेगा। विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारियों ने कहा है कि ट्रस्टी - रोज  कोर्ट कचहरी के चक्कर में व्यस्थ है , जिससे मंदिर में भगवान की सेवा बाधित हो रही है।


संबंधित समाचार