होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : इंदौर में अब हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो, एक दिन में लेगी 80 से ज्यादा फेरे, CM ने दिखाई हरी झंडी

INDORE NEWS : इंदौर में अब हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो, एक दिन में लेगी 80 से ज्यादा फेरे, CM ने दिखाई हरी झंडी

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में मेट्रो का दायरा और भी बढ़ा दिया गया है। मेट्रो अब शहर में 17 KM तक दौड़ेगी। साथ ही यात्रियों को अब हर 15 मिनट में मेट्रो की सुविधा मिलेगी। जिससे न सिर्फ उनका समय बचेगा। बल्कि सफर करने में आसानी भी होगी।

एक दिन में मेट्रो 80 से ज्यादा फेरे लेगी

दरअसल, शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेट्रो अब गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन होटल चौराहा) तक चेलगी। जिसको देखते हुए मेट्रो एक दिन में 80 से ज्यादा फेरे लेगी। 

ट्रेन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी

इतना ही नहीं दोनों छोरों से पहली ट्रेन सुबह 9 बजे और आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी। UPI, QR कोड और अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान की सुविधा रहेगी। यात्रियों को प्रमोशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। रिटर्न जर्नी टिकट पर 5% और ग्रुप टिकट पर 10% की छूट दी जाएगी। मोबाइल ऐप के ई-वॉलेट रिचार्ज पर राशि के अनुसार बोनस भी मिलेगा।

मेट्रो सार्वजनिक परिवहन का महत्वपूर्ण साधन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- मेट्रो सिर्फ इंदौर के लिए नहीं, बल्कि 20 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के लिए ज्यादा फायदेमंद और उपयोगी है। बड़े शहरों में बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए मेट्रो सार्वजनिक परिवहन का महत्वपूर्ण साधन है।

यहां बनाया गया मेट्रो का स्टॉपेज 

गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक करीब 17.5 किमी के एलिवेटेड कॉरिडोर पर 16 स्टेशन हैं। मेट्रो गांधी नगर से चलकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन और विजय नगर होते हुए रेडिसन चौराहे तक पहुंचेगी। अभी गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक करीब 6.3 किमी हिस्से में यात्री सेवा संचालित हो रही है।

 


संबंधित समाचार