होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, 6 स्वरूपों में भक्तों को दिए दर्शन, इन मार्गो पर आवाजाही रहेगी बंद

UJJAIN NEWS : नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, 6 स्वरूपों में भक्तों को दिए दर्शन, इन मार्गो पर आवाजाही रहेगी बंद

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की भादो माह मे आज अंतिम सवारी निकाली गई। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, हाथी-घोड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ बाबा अपनी प्रजा का हाल चाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। 

इन स्वरूपों में बाबा ने भक्तों को दिया दर्शन 

इतना ही नहीं आज बाबा महाकाल ने 6 अलग-अलग स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दिया। जिसमे पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा महेश, वहीं डोल रथ पर होल्कर स्टेट मुखारविंद और सप्तधान मुखारविंद स्वरूप शामिल थे। 

ड्रोन से की गई पुष्पवर्षा

इस दौरान सवारी पर ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। तो वही इस आखिरी यात्रा में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा का आशीर्वाद लिया। इतना हीं नहीं भक्तों की संख्या को देखते हुए शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। 

16 मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

इतना ही नहीं सवारी के चलते रात 10 बजे तक 16 मार्गो पर यातायात बंद रहेगी। जिससे बचने के लिए लोगों को विकल्पित मार्गो का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इनमें हरिफाटक से बेगमबाग, दानीगेट से रामानुजकोट, गुदरी-कहारवाड़ी-रामघाट, तेलीवाड़ा-कमरी मार्ग, निकास चौराहा-तेलीवाड़ा, क्षीरसागर-कंठाल, बियावानी-तेलीवाड़ा, नरेंद्र टॉकीज-कंठाल, नरसिंह घाट टर्निंग-जयसिंहपुरा, भार्गव तिराहा-टंकी चौक, केडी गेट-कमरी मार्ग, चक्रतीर्थ टर्निंग-दानीगेट, तोपखाना-लोहे का पुल, नलिया बाखल-बेगमबाग, बारह खोली-बेगमबाग और बांसफोड़ गली से गुदरी तक के रास्ते शामिल हैं।

महाकाल की राजसी सवारी का पूरा मार्ग

भगवान महाकाल की राजसी सवारी महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, पानदरीबा, कहारवाड़ी और रामानुजकोट होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान चंद्रमौलेश्वर की पालकी और गजराज पर विराजमान मनमहेश का शिप्रा नदी के जल से पूजन होगा। वहीं इसके बाद सवारी गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, कमरी मार्ग, टंकी चौक, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, खड़े हनुमान और गोपाल मंदिर पहुंचेगी। गोपाल मंदिर में पूजन के बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी और महाकाल घाटी से होकर दोबारा मंदिर पहुंचेगी।

 

 


संबंधित समाचार