होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News : बीजेपी के शासन में शिक्षा का हाल बेहाल, लगातार 6 साल से बिगड़ रहा 10 वीं का रिजल्ट

MP News : बीजेपी के शासन में शिक्षा का हाल बेहाल, लगातार 6 साल से बिगड़ रहा 10 वीं का रिजल्ट

भोपाल। पिछले 20 सालों से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है। मध्यप्रदेश में हाई स्कूल की परीक्षाओं में छात्रों का ख़राब प्रदर्शन बेहद शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।जानकारी के अनुसार  पिछले 6 साल में मप्र बोर्ड का रिज़ल्ट बेहद ख़राब रहा है। इस बार 42 प्रतिशत परीक्षार्थी फेल हुए है। ज़्यादातर छात्रों पर गणित और इंग्लिश में बुरा हाल रहा है। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि छात्रों ने बेस्ट ऑफ फाइव की वजह से इन विषयों से दूरी बनाए रखी। इससे रिजल्ट पर असर पड़ा।

मध्यप्रदेस के 10 वीं के रिजल्ट को देखे तो कुल 42 फीसदी विद्यार्थी फेल हुए है। इसमें से 36 फीसदी छात्र यानि 2.96 लाख परीक्षार्थी सिर्फ गणित विषय में फेल हुए  है। पिछले साल सबसे ज्यादा अंग्रेजी विषय में विद्यार्थी फेल हुए थे। खास बात यह है कि पिछले साल की तुलना में हिंदी और संस्कृत को छोड़कर सभी विषयों जिनमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी शामिल हैं, सभी के रिजल्ट में गिरावट आई है। औसतन 30% छात्र हर विषय में फेल हुए हैं। इस बार 10 वीं में 8.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 

राजधानी के ही सरकारी स्कूलों के परिणाम निराशाजनक रहा है। बिगड़ते रिजल्ट के बाद सरकार और विभाग हरकत में आए है। अब जिले स्तर पर विषय के अनुसार खराब रिजल्ट की समीक्षा की जा रही है। 

परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूलों के प्राचार्य परेशान है। समीक्षा के लिये प्राचार्यो के पास तर्क नहीं है। प्रदेश के दूरस्थ जिलों में तो कई स्कूलों में शतप्रतिशत विद्यार्थी फेल हुए  है। अब प्राचार्यो पर नकेल कसकर सरकार परीक्षा परिणाम सुधारने की जुगत में है। 
 


संबंधित समाचार