होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में इंडिया vs साउथ अफ्रीका की हाई-वोल्टेज भिड़ंत, जानिए टीमों की प्लेयिंग इलेवन...

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में इंडिया vs साउथ अफ्रीका की हाई-वोल्टेज भिड़ंत, जानिए टीमों की प्लेयिंग इलेवन...

अहमदाबाद। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में रविवार को क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। ICC T20 World Cup के इस अहम मैच में India national cricket team और South Africa national cricket team आमने-सामने होंगी। मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अजेय रही हैं, लेकिन सुपर-8 में किसी एक का विजयी अभियान रुकना तय है। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों के बीच 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेला गया था, जिससे इस मुकाबले की रोमांचकता और बढ़ गई है।

भारत की बल्लेबाजी पर नजर:

भारतीय टीम की कमान इस बार Suryakumar Yadav के हाथों में है। ग्रुप चरण में टीम को ज्यादा चुनौती नहीं मिली, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में निरंतरता की कमी साफ दिखी है। ईशान किशन को छोड़कर टॉप ऑर्डर प्रभावशाली नहीं रहा। अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 120 के आसपास रहा, जो उनके करियर औसत से कम है। सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ 84 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य मैचों में सहज नहीं दिखे। टीम मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर काफी निर्भर रही है। ऐसे में सुपर-8 में बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन की जरूरत होगी।

दक्षिण अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी:

Aiden Markram की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका के पास कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, मार्को जेनसेन, केशव महाराज की गेंदबाजी मजबूत और आक्रमण है। यह गेंदबाजी यूनिट किसी भी बल्लेबाजी क्रम की परीक्षा लेने में सक्षम है। पावरप्ले में ऑफ-स्पिन का इस्तेमाल कर अभिषेक शर्मा को फिर से परखा जा सकता है।

गेंदबाजी में भारत की ताकत:

भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका बॉलिंग अटैक जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह है। बुमराह और वरुण के शुरुआती 8 ओवर मैच का रुख तय कर सकते हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के पास क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं।

पिच रिपोर्ट: स्पिन या पेस?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने दुविधा है कि अतिरिक्त स्पिनर खिलाया जाए या अतिरिक्त तेज गेंदबाज। संकेत मिल रहे हैं कि वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है, जबकि अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

कप्तान का बयान:

सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर कहा कि टीम को उनके खेल पर पूरा भरोसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम अभिषेक की आक्रामक शैली को बरकरार रखना चाहती है और उन पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाएगा। सुपर-8 का यह मुकाबला सिर्फ दो अजेय टीमों की भिड़ंत नहीं, बल्कि रणनीति, संयम और दबाव में प्रदर्शन की परीक्षा भी है। बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी की इस जंग में जो टीम परिस्थितियों के अनुसार बेहतर ढल पाएगी, वही सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला।

संभावित टीमें: 

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्जे, जार्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।


संबंधित समाचार