होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal news: बिना शादी के सब इंस्पेक्टर ने महिला को किया गर्भवती, दो बच्चियों के जन्म के बाद किया शादी से इंकार

Bhopal news: बिना शादी के सब इंस्पेक्टर ने महिला को किया गर्भवती, दो बच्चियों के जन्म के बाद किया शादी से इंकार

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक एसआई ने एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि एसआई ने 5 साल तक शारीरिक शोषण किया। जिसके चलते पीड़ित दो बच्चियों की मां बन गई । इसके बाद जब महिला ने सब इंस्पेक्टर पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी SI के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

रातीबड़ पुलिस ने मामला किया दर्ज 

मिली जानकारी के अनुसार SI ने महिला को पति की मौत की रिपोर्ट लेने थाने बुलवाया था, जहां आरोपी ने महिला से रातीबड़ थाना परिसर के बंद कमरे में दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को दुष्कर्म के बाद शादी का झांसा देकर 5 साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रहकर शारीरिक शोषण करता रहा। महिला की आखों में प्यार की पट्टी बंधी हुई थी। जिसके चलते वो उसके झांसे में फस्ती चली गई। इस दौरान जब समय बीतने के बाद भी दरोगा ने शादी नहीं की तो महिला ने एसआई के खिलाफ रातीबड़ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। 

5 साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रहा आरोपी 

पुलिस को बयान देते हुए पीड़ित महिला ने कहा कि पहले एसआई ने पति की मौत की रिपोर्ट लेने थाने बुलवाया था। जहां थाना परिसर में एक कमरे में दुष्कर्म किया और उसके बाद शादी का झांसा देकर 5 साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रहा, इस दौरान पुलिस कर्मी ने महिला को घर भी दिलाया था।  जहां पर वो साथ में रहा करते थे। इस दौरान महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया और शादी को लेकर निरंतर दबाव बनाती रही, लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 


संबंधित समाचार