होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JITU PATWARI : शामगढ़ में भाजपा पर जमकर बरसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

JITU PATWARI : शामगढ़ में भाजपा पर जमकर बरसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव अब अपने आखिरी चरणों में पहुंचने वाला है। 13 मई को चौथे चरण के मतदान यहां संपन्न होंगे। इससे पहले सभी राजनितिक दल ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। शुक्रवार यानी आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शामगढ़ (सुवासरा) में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सभा में जीतू पटवारी ने भाजपा व पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। 

मध्यप्रदेश में तीन 'सी' का बोलबाला

जनसभा को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने BHARTIYA जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने तीन 'सी' का भी जिक्र किया।  जीतू ने कहा कि, 'प्रदेश में अब तीन 'सी' बहुत बढ़ गया है। तीन सी मतलब क्राइम , कर्ज और करप्शन।अब टोल प्लाजा पे और बॉर्डर इलाकों में तस्कर तेज हो गए है। झाबुआ में शराब वाले तेज हो गए। सरकार माफिया के द्वारा चलाया जाता है। ऐसे सवाल मैं जब सरकार से करता हु तो सब परेशान हो जाते है।' 

आगे उन्होंने कहा कि, 'नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने पिछले दस सालो में देश को लूटा है और  बर्बाद कर दिया है। सबसे बड़ा बेरोजगार देश आज भारत है। पाकिस्तान से भी ज्यादा महंगाई आज भारत में है।'


संबंधित समाचार