होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ का बेटा बना भारत की शान: इंडो-नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में श्रेयांश ने जीता स्वर्ण पदक

छत्तीसगढ़ का बेटा बना भारत की शान: इंडो-नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में श्रेयांश ने जीता स्वर्ण पदक

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान के युवा फुटबॉलर श्रेयांश श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26 में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि से पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।

छत्तीसगढ़ से अकेले खिलाड़ी का हुआ चयन

चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल के माध्यम से किया गया। देशभर से पहुंचे सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केवल 17 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिली। इनमें छत्तीसगढ़ से चयनित होने वाले श्रेयांश श्रीवास्तव एकमात्र खिलाड़ी रहे।

नेपाल में शानदार प्रदर्शन, भारत को मिला स्वर्ण पदक

नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम की सफलता में श्रेयांश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा शान से लहराया।

मेहनत, अनुशासन और समर्पण का मिला इनाम

श्रेयांश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव और डॉ. मीनू श्रीवास्तव के पुत्र हैं। लगातार अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

बधाइयों का लगा तांता

श्रेयांश की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, खेल संगठनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।


संबंधित समाचार