Bina MLA: बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मिशन कंपाउंड स्थित एक भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर ईसाई समाज में आक्रोश है। घटना से नाराज बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के महिलाएं एवं पुरुष एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। और एसडीओपी अजय कुमार को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं उन्होंने विधायक, तहसीलदार एवं बीना थाने में भी ज्ञापन सौंपा है।
ईसाई समुदाय लोगों के लोगों का आरोप है कि मिशन कंपाउंड में स्थित दान भूमि, जिस पर वर्तमान में शैलेन्द्र लाल का कब्जा है और जहां वह दुकान का संचालन कर रहे हैं, उस के बाजू वाली जमीन पर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया है कि अंकिता किंग जो विधायक निर्मला सप्रे की खासमखास मानी जाती है, ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की। इसकी सूचना छोटी बजरिया पुलिस चौकी में दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बावजूद देर रात फिर कुछ लोग पहुंचे और भूमि पर तारबंदी व खंभे गाड़ने का प्रयास किया।
ज्ञापन में आगे बताया है कि बार-बार हो रहे कब्जे की कोशिश ईसाई समुदाय में आक्रोश है। उन्होंने ज्ञापन सौंप कर संबंधित पर कार्रवाई की मांग की है, मामले में अंकिता किंग का कहना है कि शैलेंद्र एडमिन को संस्था के द्वारा दिया गया। प्लांट का कोई प्रमाण नहीं है। और जो दुकान उनके द्वारा बनाई वह भी अवैध रूप से बनाई गई है। और खाली जगह पर भी उनके द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।