होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जसवंत सिंह राठौर : बीजेपी को झटका पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर का निधन

जसवंत सिंह राठौर : बीजेपी को झटका पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर का निधन

जसवंत सिंह राठौर का निधन : लोकसभा चुनावा के बीच मध्यप्रदेश बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। धार से पूर्व भाजपा विधायक जसवंत सिंह राठौर का निधन हो गया है। राठौर बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जसवंत सिंह राठौर की गिनती धार जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में होती थी। आपको बता दें कि 2003 के चुनाव में जसवंत सिंह राठौड़ विधायक चुने गए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर बीते कई दिनों बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी जारी था, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दुनिया से अलविदा कह दिया। जसवंत सिंह राठौर को सरल और सहज सुभाव का धनी माना जाता था। जसवंब सिंह राठौर के निधन पर धार जिले के भाजपा नेताओं ने शोक व्य​क्त किया है। जसवंत सिंह राठौर समाज के अध्यक्ष भी रहे है। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को शाम 5 बजे निज निवास काशी बाग कालोनी से मुक्ति धाम के लिए निकाली जायेगी।


संबंधित समाचार