होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Parshuram Janmotsav 2024: गुफा मंदिर में शिवराज ने किए भगवान परशुराम के दर्शन, भक्तों के साथ गया मोदी भजन, वीडियो वायरल

Parshuram Janmotsav 2024: गुफा मंदिर में शिवराज ने किए भगवान परशुराम के दर्शन, भक्तों के साथ गया मोदी भजन, वीडियो वायरल

भोपाल : हर साल परशुराम जयंती वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया पर्व पर ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस साल परशुराम जयंती 10 मई 2024 को मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से सांसद प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान भी दर्शन के लिए पहुंचे और भक्तों के साथ मोदी आएंगे भजन गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

मोदी आएंगे और कमल खिलाएंगे

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कैसे मंच पर एक छोटी सी बच्ची राम आएंगे के तर्ज पर मोदी आएंगे गा रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग भी जोर शोर से मोदी आएंगे और कमल खिलाएंगे, मोदी आएंगे भगवा फहराएंगे  गाते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज ने भी मंच पर बैठकर श्रद्धालुओं के साथ भजन गए । 

आलोक शर्मा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, महापौर मालती राय सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व महापौर व भोपाल से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के नेतृत्व में हुआ। जिसमे बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे और सामूहिक आरती और भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। 

प्रदेशभर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा 

बता दें कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। सुबह से ही भगवान परशुराम का पूजन-अभिषेक किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान परशुराम की आराधना कर उनका आशीर्वाद ले रहे है। 
 


संबंधित समाचार