होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भाजपा कोर ग्रुप बैठक से बृजमोहन समेत कई वरिष्ठ नेता रहे दूर, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

भाजपा कोर ग्रुप बैठक से बृजमोहन समेत कई वरिष्ठ नेता रहे दूर, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

छत्तीसगढ़ भाजपा में मंगलवार को आयोजित कोर ग्रुप की बैठक के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक से पहले बुलाई गई इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। खास तौर पर पूर्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बैठक में आमंत्रित नहीं किए जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेजी से फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ नेता पुन्नूलाल मोहले, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, गौरीशंकर अग्रवाल और रेणुका सिंह भी बैठक में शामिल नहीं हुए। इसे भाजपा संगठन के भीतर संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- मुझे सूचना ही नहीं दी गई

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्हें कोर ग्रुप बैठक की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से लौटे हैं और अभी भी पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्य हैं। इसलिए बैठक में शामिल नहीं होने का कारण केवल सूचना का अभाव है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ गठन के बाद से वे लगातार भाजपा संगठन के कोर ग्रुप का हिस्सा रहे हैं और पार्टी के हर महत्वपूर्ण निर्णय में उनकी भूमिका रही है।

पहले बुलावा, फिर रोकने की चर्चा

राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि पहले बृजमोहन अग्रवाल के कार्यालय को बैठक में शामिल होने का संदेश भेजा गया था। हालांकि बाद में दोबारा संपर्क कर फिलहाल बैठक में नहीं आने की जानकारी दी गई। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर नए समीकरणों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी से उठे सवाल

भाजपा संगठन में लंबे समय से प्रभाव रखने वाले नेताओं का बैठक से दूर रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रदेश भाजपा में आने वाले समय में संगठनात्मक स्तर पर कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


संबंधित समाचार