होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

माधवी राजे सिंधिया : सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे की हालत नाजुक, दिल्ली रवाना 

माधवी राजे सिंधिया : सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे की हालत नाजुक, दिल्ली रवाना 

माधवी राजे सिंधिया : मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया उन्हें देखने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। मीडिया की खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि माधवी राजे की हालत क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गई है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली एम्स के लिए रवाना हो गए है। सिंधिया ने चुनावी कैम्पेन को छोड़कर राजधानी भोपाल से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। 

आपको बता दें कि सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया बीते करीब 50 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। तीन दिन पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिति बताई जा रही थी, उनकी हालत को देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे एक मई को दिल्ली रवाना हो गई थीं। वहीं, उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने सारे कार्यक्रम रद्द कर गुना से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। रविवार शाम तक सभी पारिवारिक सदस्य दिल्ली पहुंच गए।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनका पूरा परिवार चुनावी प्रचार में जुटा हुआ है। इसी बीच सिंंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार चढ़ाव की खबरे आती रही। अब डॉक्टर्स ने गंभीर स्थिति की जानकारी दी। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम मोहन के साथ मुंगावली की सभा करने के बाद भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस बात की पुष्टि सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से की गई है। 


संबंधित समाचार