होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Madhvi Raje Scindia health is critical: वेंटिलेटर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां, बहू प्रियदर्शनी दिल्ली रवाना, इस बीमारी से है ग्रषित

Madhvi Raje Scindia health is critical: वेंटिलेटर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां, बहू प्रियदर्शनी दिल्ली रवाना, इस बीमारी से है ग्रषित

भोपाल : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे मार्च माह से ख़राब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती है। लंबे समय से उनका इलाज जारी है। लेकिन अभी तक उनकी हालत में सुधार होने के चलते और बिगड़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माधवी राजे की स्थिति क्रिटिकल होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। जिसकी सूचना मिलते ही ज्योतिरादित्य की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। इसके साथ ही उनके दो मई तक के सभी दौरे निरस्त कर दिए गए हैं। 

माधवी राजे  की  स्थिति क्रिटिकल

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे को लंग्स में इंफेक्शन है। स्थिति ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनकी तबीयत खराब है। 70 साल की माधवी राजे लंबे समय से बीमारी चल रही थीं। अब उनकी स्थिति क्रिटिकल है। जिसको देखते हुए प्रियदर्शनी राजे तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। फ़िलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। 


संबंधित समाचार