होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Breaking News : रेत माफिया के हौसले बुलंद , ट्रैक्टर से कुचलकर एएसआई महेंद्र बागरी को दी दर्दनाक मौत,प्रशासन ने अपनाया सख्त रवैया  

Breaking News : रेत माफिया के हौसले बुलंद , ट्रैक्टर से कुचलकर एएसआई महेंद्र बागरी को दी दर्दनाक मौत,प्रशासन ने अपनाया सख्त रवैया  

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रेत माफियाओं के बुलंद हौसले ने अपराध की सारी सीमाएं लांघ दी है। दरअसल अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर ने शुक्रवार देर रात ब्यौहारी थाना में पदस्थ एएसआई को कुचल दिया। इस हादसे में एएसआई महेंद्र बागरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जिसको देखते हुई प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ASI की हत्या करने वाले रेत माफिया व ट्रेक्टर चलाक  के अवैध माकान में प्रशासन ने बुल्डोजर चलवा दिया है।  

ASI के साथ हुए इस हादसे ने सबको हैरान कर दिया है। शुक्रवार की रात ब्यौहारी थाना में एएसआई महेंद्र बागरी के साथ एएसआई गया प्रसाद कन्नौजे, आरक्षक संजय दुबे सूखा और कल्हारी गांव की तरफ स्थाई वारंटी पकड़ने गए थे।  तभी खढौली गांव के पास ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 एए 9526 का चालक राज रावत उर्फ विजय निवासी जमोड़ी रेत का अवैध तरीके से परिवहन कर रहा था। एएसआई बागरी ने उसे अपने साथियों के साथ रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने एएसआई बागरी को रौंदते हुए वाहन से कूदकर भाग गया था।  बाद में अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी और पुलिस ने रात में ही आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आज ASI की हत्या करने वाले रेत माफिया व ट्रेक्टर चलाक के अवैध माकान में प्रशासन ने बुल्डोजर चलवा दिया है।  

इस घटना पर एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव को घेरते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि, 'राजनीतिक दुर्भावना से #FIR करवाने जैसा शौक यदि माफिया के खिलाफ भी हो जाए, तो कुछ हद तक तो ऐसी हत्याएं रोकी जा सकती हैं!  शर्म इस बात की है कि #गृहमंत्री के रूप में अब आपको शर्म भी नहीं आ रही है! पद पर बने रहने का आपका यह शौक, बेकसूर परिवारों को कब तक शोक में डूबने के लिए मजबूर करेगा?'

प्रशासन ने अपनाया सख्त रवैया 

शहडोल में  ASI की हत्या करने वाले रेत माफिया व ट्रेक्टर चलाक के अवैध माकान में प्रशासन का बुल्डोजर चल गया है। रेत माफिया सुरेंद्र सिह  सहित ट्रेक्टर चालक राज रावत कोल के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा दिया है। जिला प्रशासन व पुलिस अधिकरियो की मौजूदगी के बीच बुलोडजर चलाकर माकान को जमीदोज किया गया।


संबंधित समाचार