होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP ATS: एमपी ATS की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी की खत्म रिमांड

MP ATS: एमपी ATS की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी की खत्म रिमांड

MP ATS: मध्यप्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते की गिरफ्त में आए कथित देश विरोधी नेटवर्क के सक्रिय सदस्य इजहार उल हक की पुलिस रिमांड की समय-सीमा आज समाप्त हो रही है। एटीएस की टीम आज इजहार को कड़े सुरक्षा घेरे में भोपाल की विशेष कोर्ट में पेश करने जा रही है। अदालती कार्यवाही से पहले खुफिया कमान से मिली जानकारी के अनुसार, रिमांड के दौरान एटीएस की पूछताछ में इस खतरनाक मॉड्यूल और उसके नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

क्या था देश विरोधी मंसूबा?

एटीएस की विधिक जांच में यह साफ हुआ है कि इजहार उल हक और उसके पकड़े गए अन्य साथी पाकिस्तानी टेरर ग्रुप्स के सीधे संपर्क में थे। ये सभी भारत के खिलाफ रचे गए मिशन 2047 के एजेंडे पर काम कर रहे थे। इस पूरे मॉड्यूल का मुख्य मकसद देश में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की विचारधारा और उसके एजेंडे को साल 2047 तक भारत में पूरी तरह लागू करना था। 

मधुबनी से हुई थी गिरफ्तारी

इस खतरनाक सिंडिकेट का अहम मोहरा इजहार उल हक मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है, जिसे एटीएस ने इनपुट के आधार पर दबोचा था। इस नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने के लिए मध्य प्रदेश एटीएस इजहार के तीन अन्य मुख्य साथियों फराज, नईम और शाकिर मेव को पहले ही रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। इन तीनों से मिले इनपुट्स के आधार पर ही इजहार से पूछताछ की गई, जिससे इस अंतरराष्ट्रीय और पाकिस्तानी टेरर लिंक की पूरी रूपरेखा बेनकाब हो सकी है।

भोपाल कोर्ट में आज होने वाली इस वीआईपी पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एटीएस आज कोर्ट के सामने इजहार से उगलवाए गए राजों को रख सकती है और अतिरिक्त रिमांड की मांग कर सकती है।


संबंधित समाचार