होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Gwalior News: ग्वालियर में नकली खाद-बीज विक्रय करने पर एफआईआर दर्ज

Gwalior News: ग्वालियर में नकली खाद-बीज विक्रय करने पर एफआईआर दर्ज

जावेद खान, ग्वालियर: ग्वालियर में नकली खाद-बीज विक्रय करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। संभागीय दल द्वारा अशोकनगर जिले के चंदेरी विकासखंड में ऑर्गेनिक सब्टीट्यूड ऑफ डीएपी के रूप में डीएपी के नकली कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई की गई है। 

जानकारी के अनुसार 250 नकली बैगों को जब्त कराकर मैसर्स खालसा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर बहादुर सिंह भुल्लर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा किसानों के विरूद्ध धोखाधड़ी करने से भारतीय न्याय संहिता की धारा-318 (2) के तहत पुलिस थाना चंदेरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास के मुताबिक संभाग स्तरीय निरीक्षण दल ने नकली खाद-बीज विक्रय की सूचना मिलने पर अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए विक्रेता के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। संभाग स्तरीय दल में सहायक संचालक कृषि  दिनेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि अधिकारी ए के विसोरिया तथा उर्वरक निरीक्षक  रविन्द्र यादव एवं कृषि विकास अधिकारी चंदेरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।


संबंधित समाचार