होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

 Ration Card News: भाजपा ने किया गरीबों के साथ छलावा, राशनकार्ड के चांवल में की गई कटौती- संजना उपाध्याय...

 Ration Card News: भाजपा ने किया गरीबों के साथ छलावा, राशनकार्ड के चांवल में की गई कटौती- संजना उपाध्याय...

रायपुर. Ration Card News:  छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार के समय प्राथमिकता हितग्राही वाले परिवारों को न्यूनतम 35 किलो राशन दिया जाता था। लेकिन, नया राशन कार्ड कुछ और ही इशारा कर रहा हैं। नया राशन कार्ड के ऊपर प्रधानमंत्री की फोटो लगी हैं। इसके पिछले कवर पर निर्देशों की कंडिका को देख कर मालूम होता हैं कि, राशन के न्यूनतम कोटा जो 35 किलो होता था। इसकी सीमा को समाप्त कर परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर राशन आबंटित किया जाएगा। नए राशन कार्ड के अनुसार परिवार के प्रति सदस्य को 5 किलो के आधार पर राशन दिया जाएगा।

 

Ration Card News:  इसे लेकर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय की धर्मपत्नी श्रीमती संजना उपाध्याय ने कांग्रेस भवन नेवरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, भाजपा की सरकार झूठ का पुलिंदा है। भाजपा द्वारा नया राशन कार्ड बनाया गया है जिसमे चांवल में कटौती कर दी गई है। प्रति व्यक्ति 10 किलो की जगह अब प्रति व्यक्ति 5 किलो चांवल दिया जाएगा। जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। राशन में कटौती कर भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। महिलाओ की भीड़ बता रही है की कांग्रेस की महतारी न्याय ग्यारंटी योजना में महिलाओ का काफी उत्साह है वे बढ़-चढ़ कर फॉर्म भर रहे हैं। 
 


संबंधित समाचार