होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: MP में BJP स्टार प्रचारकों का धुआंधार दौरा जारी, राजनाथ सिंह खरगोन और खंडवा में आज करेंगे चुनावी सभा

MP POLITICS: MP में BJP स्टार प्रचारकों का धुआंधार दौरा जारी, राजनाथ सिंह खरगोन और खंडवा में आज करेंगे चुनावी सभा

भोपाल : देशभर में 500 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे है। ऐसे में देश में दो चरणों का चुनाव पूरा हो चुका है।  तो वही तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होने जा रहा है। जिसको देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने प्रचार प्रसार तेज कर दिए है। इसी कड़ी में आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले है। जहां पर वो प्रत्याशी के हित में जनसभा करेंगे। 

चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बता दें कि राजनाथ सिंह आज खरगोन और खंडवा के दौरे पर है। जहां पर वो  बड़वानी में लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित कर जनता को रिझाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान इस सभा में भाजपा के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है। तो वही रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए चारों तरफ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। 

राजपुर में राजनाथ की जनसभा 

भाजपा के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खंडवा जिले के मांधाता और बड़वानी जिले के राजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बताते चले कि मध्य प्रदेश में अब 17 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 13 मई को चुनाव होना है। ऐसे में समय की कमी को देखते हुए सभी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने  प्रसार प्रचार तेज कर दिए है। 
 


संबंधित समाचार